[ad_1]
कैलिफोर्निया का लॉस एंजेलिस अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, लेकिन अभी यह डर के साये में जी रहा है। यहां लगी भीषण आग लोगों को सबकुछ उनकी आंखों के सामने तबाह कर रही है। वह सिर्फ आंखों में आंसू लिए इस मंजर को देखने के लिए मजबूर हैं।
फायर ब्रिगेड की लाख कोशिशें भी आग को काबू में नहीं कर पा रही हैं। इन हालातों को देखते हुए कैलिफोर्निया के गर्वनर गेविन न्यूजॉम ने शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। उन्होंने सलाह दी है कि कोई अपने घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि जान का खतरा हो सकता है।
प्रियंका चोपड़ा ने बताया क्या है लॉस एंजेलिस का माहौल?
- प्रियंका चोपड़ा का घर लॉस एंजेलिस में है, यहां वह अपने पति निक जोनस व मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ रहती हैं। उन्होंने अपने घर से ही इस त्रासदी से जुड़े पोस्ट इंस्टा पर डाले हैं।
- उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि इस भयानक आग ने कई लोगों को अफेक्ट किया है। मेरी उनके साथ संवेदनाएं हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आज रात हम सभी सुरक्षित रहें।
- प्रियंका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सड़क पर कुछ ही कारें दिखाई दे रही हैं। जंगल में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही है। लॉस एंजेलिस में आग ने हजारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।
- ग्लोबन आइकॉन ने अपने दूसरे वीडियो में फायर ब्रिगेड टीम के काम की सराहना की है। उन्होंने इंस्टा पर लिखा कि इस भयावह स्थिति में भी काम कर रहे बहादुरों को सलाम। पूरी रात आग से अफेक्ट हुए परिवारों की मदद करने वालों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
एलोन मस्क ने शेयर किया वीडियो
— Elon Musk (@elonmusk) January 8, 2025
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलोन मस्क ने एलान किया है कि स्पेसएक्स कल सुबह एलए में आग प्रभावित क्षेत्रों में फ्री में स्टारलिंक टर्मिनल की सेवा देगा।
[ad_2]